Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट निकलकर आ रही है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा बहुत जल्द किसानों को ₹2000 की अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को शुरू किया गया। इस योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। यह योजना राज्य के सीमांत एवं लघु किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों को हर 6 माह के अंतराल पर ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। इस योजना को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सालाना ₹4000 की आर्थिक सहायता किसानों को दी जाती है।
अब तक मध्य प्रदेश सरकार ने किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के किसानों को करीब 8 किस्तों का भुगतान कर दिया है और अब राज्य के सभी लाभार्थी किसान योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी मध्य प्रदेश के मूल निवासी किसान हैं और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आज इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Next Installment
जैसा कि आप सभी को पता है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान राज्य के किसानों को हर-चार माह के अंतराल पर करती है और अब तक इस योजना में जिन किसानों को ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है उन सभी किसानों को योजना की अगली किस्त का भुगतान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जून के अंतिम सप्ताह तक किया जा सकता है।
इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान करेगी। यह पैसा किसानों के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा। मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से सहायता राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
Birth Certificate Online Apply
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के मूल निवासी किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य के ऐसे किसान जो आर्थिक रूप से कमजोर है एवं 2 हेक्टर से कम भूमि पर खेती कर रहे हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता राशि का इस्तेमाल किसान अपनी आर्थिक जरूरत की पूर्ति के लिए कर सकते हैं।
सिर्फ इन किसानों को मिलेगा अगली किस्त का लाभ
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के किसानों को लाभान्वित करने के लिए कुछ जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया गया है। राज्य के जो किसान सरकार द्वारा निर्धारित इन सभी पात्रताओं का पालन करेंगे उन्हें राज्य सरकार अगली किस्त का भुगतान करेगी। आगे हम आपको पात्रता की जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी किसान प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना में केवल लघु एवं सीमांत किसानों के आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे एवं उन्हीं किसानों को अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा।
- आवेदक किसान के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए और बैंक खाता डीबीटी सक्रिय होना जरूरी है।
- किसान के पास 2.5 हैक्टर से अधिक कृषि भूमि नहीं होना चाहिए।