Gaon Ki Beti Yojana 2024: सरकार गांव की बेटियों दे रही है 5000 रुपए, अभी करें आवेदन

Gaon Ki Beti Yojana 2024

Gaon Ki Beti Yojana 2024 : मध्य प्रदेश सरकार राज्य की गरीब परिवार की बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए गांव की बेटी योजना का संचालन कर रही है। जिसके तहत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राज्य की बेटियों को 5000 रुपए का आर्थिक मदद देती है। सरकार द्वारा दिए जाने वाला राशि बेटियों को छात्रवृत्ति के रूप में मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना को शुरू करने के पीछे मध्य प्रदेश सरकार का का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिसके लिए इस योजना से राज्य की बेटियों को हर महीने 500 रुपए मिलते हैं। योजना का लाभ पाने के लिए राज्य की बेटियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलने वाली है तो आप लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Gaon Ki Beti Yojana 2024

गांव की बेटी योजना का शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया है इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देना है। इस योजना में राज्य की बेटियों को प्रतिवर्ष ₹5000 मिलेंगे। सरकार ये राशि राज्य की बेटियों के बैंक खाते में हर महीने किस्तों के रूप में ट्रांसफर करती है। योजना से बेटियों को प्रतिवर्ष 10 महीने ₹500 के हिसाब से किस्त प्राप्त होता है।

बता दे की गांव की बेटी योजना के तहत मिलने वाली राशि बेटियों को छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त होता है। जिसका लाभ पा कर बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती है। इस योजना का लाभ राज्य की ऐसी बेटियों को मिलता है जो 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पढ़ाई करना छोड़ देती है।

Ladli Behna Awas Yojana List 2024

Gaon Ki Beti Yojana Eligibility

  • गांव की बेटी योजना का लाभ मध्यप्रदेश राज्य की रहने वाली ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को प्राप्त होता है।
  • योजना का लाभ सरकार द्वारा उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुकी है।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए 12वीं कक्षा में 60% अंक आना जरुरी है।
  • 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात अगर बेटी ने स्नातक की पढ़ाई के लिए नामांकन करवाया है तभी लाभ मिलेगा।

Gaon Ki Beti Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • 12वीं का मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Yuva Kaushal Kamai Yojana 2024

Gaon Ki Beti Yojana Online Apply

  • गांव की बेटी योजना आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइ में जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको Registration (Old/New) Gaon ki Beti Yojna का लिंक मिलेगा जिसमे क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको नया एप्लीकेंट आवेदन करे पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको अपने समग्र आईडी नंबर को दर्ज कर फिर कैप्चा कोड को फील कर वेरीफाई करना है।
  • इसके बाद एक फार्म खुलकर आएगा जिसको आपको भरना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगी जिसकी मदद से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • पोर्टल में लोगिन करने के पश्चात गांव की बेटी योजना का फार्म खुलकर आएगा जिसको भरना है।
  • फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है और अंत में सबमिट करना है।
  • इस प्रकार से आप मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Note : योजना के तहत जारी की जाने वाली राशि सरकार बेटियों को छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान करता है। बेटियों को हर साल 10 महीने ₹500 के हिसाब से ये राशि मिलता है। सरकार ये राशि बेटियों की बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर करती है जिसका लाभ पाने हेतु राज्य की बेटियों को सबसे पहले कॉलेज में नामांकन करवाना होगा।

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं गांव की बेटी योजना के आवेदन के बारे में संपूर्ण जानकारी दिया। आप ऊपर बताए गए जानकारी के आधार पर आवेदन कर लाभ ले सकते हैं उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताया गया जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आप इसी प्रकार की और भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon