Rajasthan Pehchan Portal 2024: घर बैठे बनाये अपना विवाह, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्थान पहचान पोर्टल @pehchan.raj.nic.in

Rajasthan Pehchan Portal
Rajasthan Pehchan Portal 2024

Rajasthan Pehchan Portal 2024 : नमस्कार मित्रो, स्वागत है आपका हमारे एक और नए लेख में। इस पोर्टल का नाम Rajasthan Pehchan Portal 2024 है जो राजस्थान सरकार द्वारा चलाया जा रहे है। इस पोर्टल के तहत राज्य के नागरिक को विभिन्न सेवाओं डिजिटल रूप से प्राप्त होगी। पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद, नागरिकों को इस प्लेटफॉर्म पर सभी ऑनलाइन सुविधाएं मिलेंगी। बात करे तो आप जन्म, मृत्यु, और विवाह प्रमाण पत्र अपना बना सकते है। इस योजना का लक्ष्य ही घर बैठे राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराना है। अगर आप भी अपना प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इस लेख में दी गई जानकारी को अंत तक अवश्य पढ़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Pehchan Portal 2024

पोर्टल का नामराजस्थान पहचान पोर्टल
किस ने लांच कीराजस्थान सरकार
राज्यराजस्थान
विभागआर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय विभाग राजस्थान सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
लाभजन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन के माध्यम से बनवा सकते है।
उद्देश्यविभिन्न सेवाओं को डिजिटल रूप से प्रदान करना
साल2024
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pehchan.raj.nic.in/pehchan2/Mainpage.aspx

राजस्थान पहचान पोर्टल क्या हैं?

राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान पहचान पोर्टल की घोषणा की गई थी। इस पोर्टल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र के लिए आसानी से राज्य के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस प्लेटफॉर्म पर, उपयोगकर्ता आसानी से एक बार खुद को पंजीकृत और प्रमाणित कर सकते हैं और आसानी से कई सेवाओं और अनुप्रयोगों तक पहुंच प्राप्त कर सकते है। राज्य में जन्म , मृत्यु और विवाह पंजीकरण के लिए एकीकृत पोर्टल है। इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सभी जानकारी आपको इस लेख में प्रदान कर दी है। अंत तक जरूर पढ़े।

राजस्थान पहचान पोर्टल के उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Pehchan Portal को शुरू करने का मुख्य उदेश्य विभिन्न सेवाओं को डिजिटल रूप से प्रदान करना है और इस पोर्टल पर सिर्फ 2 मिनिट में आप जन्म, मृत्यु, और विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र अपना बना सकते है। घर बैठे राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराना है। दूसरा लक्ष्य पहचान पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिक इन प्रमाण पत्रों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल डिजिटल भारत मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है।

राजस्थान पहचान पोर्टल के फायदे

  • इस पोर्टल पर राज्य के सभी नागरिक अपने परिवार के सदस्यों के जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह पंजीकरण का प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
  • घर बैठे सभी नागरिक विभिन्न जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
  • इन प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए किसी को संबंधित कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से जन्म , मृत्यु या विवाह के 21 दिन के भीतर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करता है तो उसे आवेदन शुल्क का भुगतान भी नहीं करना होगा।
  • इस पोर्टल के तहत नागरिक अपने आवेदन की स्थिति की जांच और संशोधन भी कर सकते है।

राजस्थान पहचान पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक भारत देश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस पोर्टल पर पुरुष, स्त्री अथवा ट्रांसजेंडर किसी भी लिंग के नागरिक अपना पंजीकरण करवा सकते है।
  • आयु 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है।

राजस्थान पहचान पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज़

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे की जन्म तिथि
  • माता पिता का व्यवसाय पते का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • जन आधार कार्ड
  • मृत्यु की तारीख
  • मृतक के माता-पिता का आधार नंबर

विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • वर वधु का पहचान पत्र
  • वर वधु का निवास संबंधी प्रमाण पत्र
  • नोटरी द्वारा सत्यापित दो गवाहों के शपथ पत्र
  • दंपत्ति द्वारा भूण हत्या ना करने संबंधी शपथ पत्र
  • वर वधु आयु प्रमाण पत्र
  • विवाह कार्ड की फोटो कॉपी
  • गवाहों के पहचान एवं पता संबंधी प्रमाण पत्र
  • वर वधु की संयुक्त फोटो

Rajasthan Pehchan Portal 2024 में आवेदन कैसे करें? ( जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन)

  1. सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार द्वारा जारी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आपको आमजन-आवेदन प्रपत्र भरे के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद, आपके सामने अगला नया पेज खुल जाएगा, आपको दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
  5. इसके बाद आपको अंत में दिए गए तीन ऑप्शन जन्म प्रमाण प्रपत्र, मृत्यु प्रमाण प्रपत्र और विवाह प्रमाण प्रपत्र के लिए अपने हिसाब से ऑप्शन का चयन करना है।
  6. इसके बाद, नए आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करे और कैप्चा कोड दर्ज करे।
  7. आगे आप प्रवेश करें के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  8. इसके बाद, आपके सामने प्रमाण पत्र हेतु आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  9. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करे।
  10. अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इस प्रकार आपकी जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon