Marriage Certificate Online Apply Rajasthan 2024: सिर्फ 5 मिनिट में घर बैठे विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करे @pehchan.raj.nic.in

Marriage Certificate Online Apply Rajasthan

Marriage Certificate Online Apply Rajasthan 2024: नमस्कार मित्रों, फिर से हमारे एक और नए लेख में आपका स्वागत करते है,जैसे कि आपको पता ही होगा की हमारे देश में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना कितना आवश्यक है। बिना मैरिज सर्टिफिकेट के आपको सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पाएंगी। यह एक आवश्यक दस्तावेज है जिसे आपको शादी के 1 महीने बाद बनाना पड़ता है। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर आप भी राजस्थान के निवासी हो और अपना मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हो तो आप बिल्कुल ही सही जगह पर आए है क्योंकि आज हम यहां पर आपको सभी जानकारी सटीक देने वाले है और साथी में बताने वाले है की राजस्थान पोर्टल पर आप मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बना सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए इस लेख में हम आपको सभी जानकारी प्रदान करने वाले है। आप घर बैठे खुद से ऑनलाइन आवेदन करके मैरिज सर्टिफिकेट बना सकते है। Marriage Certificate बनाने के लिए आपको कहीं भी सरकारी दफ्तर या ब्लॉक प्रखंड एवं कोई भी कार्यालय ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं होगी आप खुद से ऑनलाइन आवेदन करके राजस्थान पहचान पोर्टल पर आसानी से मैरिज सर्टिफिकेट बना सकते है।

विवाह प्रमाण पत्र राजस्थान 2024

हमारे देश में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य हो गया है। विवाह के एक महीने बाद पति-पत्नी को विवाह प्रमाणपत्र बनवाना आवश्यक होता है। विवाह लाइसेंस के बिना आप सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे और इतना ही नहीं आप कई अन्य सरकारी नौकरियां भी नहीं कर पाएंगे। Rajasthan Pehchan Portal पर आप घर बैठे अपना विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन के माध्यम से बनवा सकते है। मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको कुछ प्रमुख दस्तावेजों की जरूरत होगी और इसकी जानकारी निम्नलिखित रूप में बताई गई है। अगर आप भी अपना Marriage Certificate बनवाना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िए।

लेख का नामविवाह प्रमाण पत्र राजस्थान 2024
राज्यराजस्थान
लाभार्थीराज्य के नागरिक 
विभागआर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय विभाग
लाभऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pehchan.raj.nic.in/pehchan2/Mainpage.aspx

विवाह प्रमाण पत्र के फायदे

राजस्थान पहचान पोर्टल पर विवाह प्रमाण पत्र के फायदे के बारे में जाने तो कुछ पॉइंट्स हमने आपको निचे दिये है आप ध्यानपूर्वक इस फायदे को पढ़िए –

  • विवाहित जोड़ी को आर्थिक लाभ मिलता है, जैसे कि बैंक खाता खोलना, वित्तीय योजनाओं और बीमा योजनाओं में शामिल होना।
  • मैरिज सर्टिफिकेट विवाहित जोड़ी को कानूनी मान्यता प्रदान करता है। यह विवाह की पुष्टि करता है और कानूनी प्रक्रियाओं में उपयोगी हो सकता है।
  • घर बैठे सभी नागरिक विवाह प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
  • इन प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए किसी को संबंधित कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • राजस्थान पहचान पोर्टल  के माध्यम से विवाह के 21 दिन के भीतर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करता है तो उसे आवेदन शुल्क का भुगतान भी नहीं करना होगा।
  •  मैरिज सर्टिफिकेट के बिना विवाहित जोड़ी को संपत्ति और विरासत के अधिकार प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है। इससे उन्हें कानूनी अधिकारों का लाभ होता है।
  • मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मापदंड को भी पूरा करना अनिवार्य है।

विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • वर वधु का पहचान पत्र
  • वर वधु का निवास संबंधी प्रमाण पत्र
  • नोटरी द्वारा सत्यापित दो गवाहों के शपथ पत्र
  • दंपत्ति द्वारा भूण हत्या ना करने संबंधी शपथ पत्र
  • वर वधु आयु प्रमाण पत्र
  • विवाह कार्ड की फोटो कॉपी
  • गवाहों के पहचान एवं पता संबंधी प्रमाण पत्र
  • वर वधु की संयुक्त फोटो

विवाह प्रमाण पत्र राजस्थान के लिए पात्रता

  • आवेदक राजस्थान राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
  • विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक पुरुष की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और महिला की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष या फिर इससे अधिक होनी अनिवार्य है।
  • विवाह हो जाने के 1 महीने के भीतर आवेदन करना होगा।
  • राजस्थान पहचान पोर्टल पर पुरुष, स्त्री अथवा ट्रांसजेंडर किसी भी लिंग के नागरिक अपना पंजीकरण करवा सकते है।
  • नए मैरिज सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए अगर तलाक हो चूका है तो तलाक प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

Marriage Certificate Online Apply Rajasthan 2024 कैसे करे?

  1. सबसे पहले, विवाह पंजीकरण के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना होगा।
  2. इसके बाद, आपको आमजन-आवेदन प्रपत्र भरे के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. आपके सामने अगला नया पेज खुल जाएगा, आपको दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
  4. इसके बाद आपको अंत में दिए गए तीन ऑप्शन जन्म प्रमाण प्रपत्र, मृत्यु प्रमाण प्रपत्र और विवाह प्रमाण प्रपत्र के लिए अपने हिसाब से ऑप्शन का चयन करना है।
  5. Marriage Certificate के लिए आपको विवाह प्रमाण प्रपत्र के ऑप्शन का चयन करना है।
  6. इसके बाद, आपके सामने प्रमाण पत्र हेतु आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  7. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करे।
  8. अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  9. इस प्रकार से आपका मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन पूरा हो जाता है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon