Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana : किसानों का 2 लाख तक कर्ज माफ, ऐसे करे आवेदन

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana : झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के किसानों के कल्याण के लिए कृषि ऋण माफी योजना को चलाया जा रहा है जिसके तहत राज्य के किसानों को कृषि लोन माफ किया जाता है। दरअसल प्रदेश के किसानों के द्वारा कृषि के लिए बैंक से कृषि लोन लिया गया था परंतु फसल खराब हो जाने के कारण से लाखों करोड़ों किसानों के द्वारा कृषि लोन को चुकता नहीं किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

किसानों के द्वारा कृषि लोन को चुकता न कर पाने का मुख्य कारण किसानों का फसल का बर्बाद हो जाना है। कृषि लोन को चुकता न कर पाने के कारण से राज्य के किसान अत्यधिक परेशान रहा करते हैं। सरकार के द्वारा किसानों की इन्हीं समस्या का समाधान निकलते हुए झारखंड कृषि ऋण माफी योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना का लाभ झारखंड राज्य के उन किसानों को प्राप्त होता है जो लोन को चुकता करने में असमर्थ होते हैं।

बता दे कृषि ऋण माफी योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा पहले ₹50000 तक का कृषि ऋण माफ किया जाता था जिसे अब बड़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया। दरअसल वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के द्वारा 2024-25 का बजट पेश करते हुए झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के बजट को भी पेश किया जिसमें यह साफ किया गया की अब राज्य के किसानों का ₹200000 तक का लोन माफ किया जाएगा।

यह योजना झारखंड राज्य के किसानों के लिए कल्याणकारी योजना है जिसके लाभ से किसानों के आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। अगर आप भी झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि ऋण माफी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस पोस्ट में आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के बारे में पुरी जानकारी मिलने वाला है जिसके तहत आप आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।

Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Benefits

  • झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का संचालन झारखंड सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
  • इस योजना में झारखंड सरकार द्वारा राज्य के किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • योजना का लाभ झारखंड राज्य के उन किसानों को प्राप्त होता है जो 31 मार्च 2020 से पहले कृषि ऋण लिए हैं।
  • झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं कृषि ऋण माफी योजना का लाभ आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर ले सकते हैं।
  • वर्तमान समय में झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत 4 लाख 73 हज़ार 334 किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है।
  • वहीं वर्तमान समय तक इस योजना के तहत राज्य के 4 लाख 98 हज़ार 884 किसानों के द्वारा कर्ज माफी के लिए आवेदन किया गया है।
  • यह योजना राज्य के किसानों को कृषि लोन से छुटकारा दिलाकर आत्मनिर्भर बनता है।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Eligibility

  • झारखंड कृषि में माफी योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी किसानों को प्राप्त होता है।
  • योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है जिनका उम्र 18 साल या उससे अधिक होता है।
  • इस योजना में 31 मार्च 2020 से पहले लिए गए किसानों के कर्ज़ को माफ किया जाता है।
  • इसके अलावा इस योजना का लाभ एक परिवार के केवल एक ही सदस्य को मिलता है।
  • किसान अगर किसान क्रेडिट कार्ड धारक है तो ही उसका कर्ज माफ किया जाएगा।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Documents

E Kalyan Scholarship Yojana 2024

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Online Apply

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के आधिकारिक पोर्ट पर जाना है।
  • आधिकारिक पोर्टल पर आपको Beneficiary Registration का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा जहां आपको अपना आधार नंबर को दर्ज करना है और फिर सर्च पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आपकी पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी इसके पश्चात आपको नीचे Proceed पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसको ध्यानपूर्वक भरना है।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड कर सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के आवेदन की रसीद को भी निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार से आप झारखंड कृषि ऋण माफी योजना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon