Ayushman Bharat Yojana: अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का होगा नि:शुल्क उपचार, देखें पूरी जानकारी

Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर के गरीब एवं पात्रता धारी नागरिकों का मुफ्त उपचार किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड धारी नागरिक सालाना 5 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना मुख्य रूप से गरीबों एवं वंचित लोगों के लिए शुरू की गई है। योजना के तहत भारत सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आयुष्मान भारत योजना जिसे हम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जानते हैं, स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत भारत सरकार पात्रता सूची में शामिल नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाती है। आयुष्मान कार्ड धारी नागरिक किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर 5 लाख रुपए तक का सालाना मुफ्त उपचार प्राप्त कर सकता है।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा करीब 1300 से अधिक बीमारियों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। भारत सरकार का लक्ष्य आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर के करीब 10 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभान्वित करना है।

बुजुर्गों का होगा मुफ्त उपचार

आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है, जिसे पात्रता धारी नागरिक अपने नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर या फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता सूची में नाम होना अनिवार्य है।

परंतु हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग, चाहे वह पात्र हों या नहीं, इस योजना के तहत निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

Ayushman Bharat Yojana Eligibility

अगर आप आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रता रखते हैं तो आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर किसी भी उम्र में मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप पात्रता की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आगे आपको योजना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित सभी जरूरी पात्रताओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ केवल भारत के मूल निवासी व्यक्ति को दिया जाएगा।
  • किसी भी उम्र में आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति का नाम योजना की लाभार्थी सूची में होना चाहिए।
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • SECC 2011 की सूची में शामिल व्यक्ति योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • बीपीएल राशन कार्ड धारी नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग नागरिक योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।

ऊपर बताई गई पात्रता के अनुसार आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु देश भर में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। आप अपने नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी जा सकते हैं। यहां आपको आयुष्मान मित्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। आयुष्मान कार्ड बनवाना एकदम निशुल्क है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देना आवश्यक नहीं है। आप केवल आधार कार्ड और राशन कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद NHA द्वारा इसे अप्रूव किया जाता है। जैसे ही आपका कार्ड अप्रूव हो जाता है। इस आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। यह एक पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड होता है। जिसका प्रिंट आउट निकालकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon