Ayushman Card Village List Check 2024: केंद्र सरकार ने जारी की आयुष्मान योजना की ग्रामीण सूची, देखें अपना नाम

Ayushman Card Village List Check 2024

Ayushman Card Village List Check 2024: भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना की ग्रामीण सूची को जारी किया गया है। अगर आप अपने ग्राम पंचायत की सूची देखना चाहते हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा जारी की गई सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ग्रामीण सूची को देखा जा सकता है। जिन परिवार का नाम इस सूची में पाया जाएगा, उन्हें योजना के अंतर्गत पात्र माना जाएगा और वह नागरिक केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगा।

Ayushman Bharat Yojana 2024

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार सालाना 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार प्रदान कर रही है। इस योजना में लगभग 1300 से अधिक बीमारियों का मुफ्त उपचार किया जाता है। अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित आयुष्मान मित्र के पास जा सकते है।

Ayushman Card Village List Check 2024

केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ग्रामीण सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस सूची में नाम पाए जाने पर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और सालाना 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार प्राप्त कर सकते है।

ऐसे देखे अपने गांव की सूची

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
  • होम पर दिखाई दे रहे रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करिए।
  • Registration प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें, अब आपको लॉगिन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहां आपको बेनिफिशियरी लिस्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • अब अपने जिले का चयन करना होगा।
  • आगे आपको अपने जनपद पंचायत या फिर तहसील का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने ग्रामीण सूची दिखाई देगी यहां आपको अपने गांव का चयन करना होगा।
  • अब आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपके सामने आयुष्मान भारत योजना की ग्रामीण सूची खुलकर आ जायेगी।

इस प्रकार आप ऑनलाइन माध्यम से अपने गांव की आयुष्मान सूची को देख सकते है। अगर इस सूची में आपका नाम पाया जाता है। तो आप योजना के अंतर्गत अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।

Ayushman Bharat Yojana Eligibility

  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ केवल भारत के मूल निवासी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना के लिए निर्धारित सभी पात्रता का पालन करना अनिवार्य है।
  • किसी भी उम्र के नागरिक आयुष्मान योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • आयकर दाता परिवार आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते है।
  • शासकीय नौकरी में कार्यरत व्यक्ति भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं ले सकता है।
  • 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक योजना के अंतर्गत पात्र माने जाएंगे।
  • बीपीएल राशन कार्ड धारी नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।
  • SECC 2011 जनगणना में शामिल गरीब परिवार योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।

ऊपर बताई गई सभी जरूरी पात्रताओ का पालन करने वाले नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा। यहां आपको अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड की आवश्यकता लगेगी, इन दो दस्तावेज के जरिए आप अपना कार्ड बनवा सकते है।

Voter Card Online Download

आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद 24 से 48 घंटे में आपका कार्ड बनकर तैयार हो जाता है। जिसका इस्तेमाल आप किसी भी सूचीबृद्ध अस्पताल में जाकर कर सकते है और अपनी बीमारी का इलाज करा सकते है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon