Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana : महिलाओं के लिए नई योजना शुरू, मिलेंगे हर महीने 1000 रुपए

Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana : महिलाओं के लिए झारखंड सरकार एक नई योजना का शुरुआत कर रही है जिसके तहत राज्य की गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्राप्त होंगे। इस योजना में राज्य की उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनका उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच है। झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया जा रहे हैं इस योजना का नाम मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना (मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना) है जिसके तहत हर महीने महिलाओं को लाभ मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। झारखंड सरकार इस योजना का शुरुआत विधानसभा चुनाव को देखते हुए कर रही है अगर आप झारखंड सरकार के इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो उसके लिए आपको आवेदन करना होगा। इस पोस्ट में आपको झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया जा रहे हैं मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के बारे में पूरी जानकारी मिलेगा तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana 2024

हाल ही में कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा महिला बाल विकास विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के साथ बैठक किया गया है जिसमें राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर चर्चा हुई जिसकी बाद मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना को शुरू पर मंजूरी मिली है। इस योजना का शुरुआत झारखंड सरकार बंगाल के “लक्ष्मी भंडार योजना” के तर्ज पर करने जा रही है जिसके तहत महिलाओं को सरकार हर महीने ₹1000 देगी।

सरकार इस योजना का लाभ राज्य के उन सभी महिलाओं को उपलब्ध कराएगी जिनका उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच होगा एवं जो इस योजना के आवेदन फार्म को भरेगी। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार इस योजना का लाभ राज्य की 45 लाख महिलाओं को देगी जिसमें 4000 करोड रुपए से अधिक खर्च हो सकते हैं।

Abua Awas Yojana 2nd Round

Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana Aim

झारखंड सरकार इस योजना का शुरुआत राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही है जिसके तहत सरकार हर महीने महिलाओं को ₹1000 प्रदान करेगी। योजना का लाभ सरकार ऐसी महिलाओं को देगी जो गरीबी में जीवन यापन कर रही होगी एवं जो इस योजना के लिए पात्र होंगी। सरकार द्वारा दिए जाने वाला राशि महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा जिसका लाभ पा कर महिलाएं अपनी छोटी बड़ी सभी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है।

Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana Benefits

  • झारखंड सरकार इस योजना का संचालन राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलेंगे।
  • योजना के लाभ सरकार 21 से 50 वर्ष के बीच की हर महिलाओं को देगी।
  • योजना का लाभ सरकार द्वारा मुख्य रूप से राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • इसके अलावा राज्य की ऐसी महिला जो बीपीएल राशन कार्ड धारक है उन्हें भी योजना का लाभ सरकार द्वारा दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ मिलने के पश्चात महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर पाएगी।

Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana Eligibility

  • इस योजना का लाभ झारखंड सरकार द्वारा राज्य की 21 से 50 वर्ष के बीच महिलाओं को दिया जाएगा।
  • ऐसी महिला जो झारखंड राज्य की मूल निवासी है उन्हें केवल लाभ मिलेगा।
  • अगर महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत है तो वह महिला योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होगी।
  • इसके अलावा अगर महिला के परिवार में से कोई टैक्स पेमेंट करता है तो भी लाभ नहीं मिलेगा।
  • राज्य की ऐसी महिला जो किसी भी प्रकार के पेंशन का लाभ ले रही है वह भी इस योजना का लाभ के लिए पात्र नहीं है।

Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड

Abua Awas Yojana New List

Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइ में जाना है।
  • मुख्य पेज पर आपको आवेदन पत्र का एक विकल्प मिलेगा जिसमें आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको इस आवेदन फार्म को डाउनलोड कर लेना है।
  • आवेदन फार्म को डाउनलोड करने के पश्चात उसका प्रिंट आउट निकालना है और फिर फॉर्म को भरना है।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संग्रह कर आपके नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन फार्म को जमा कर देना है।
  • इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना (मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना) के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon