Birth Certificate Online Apply 2024: घर बैठे करें जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन, यहां जाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Birth Certificate Online Apply 2024

Birth Certificate Online Apply 2024: जन्म प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाला एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। प्रत्येक व्यक्ति के पास अपना जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध होना चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार जन्म के 21 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फार्म जमा कर देना चाहिए, परंतु यदि आपने अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो अब आप इसे ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्योंकि भारत सरकार द्वारा अब राज्यों के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन बनाने की सुविधा प्रदान कर दी गई है। अगर आपने भी अब तक अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है, तो अब आप इसे बहुत ही आसानी से बनवा सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज और इसके लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Birth Certificate Online Apply 2024

जन्म प्रमाण पत्र बेहद जरूरी दस्तावेज होता है जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर किसी भी व्यक्ति के जन्म से संबंधित जानकारी सत्यापित होती है। जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल हम विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं में भी कर सकते हैं। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड बनवाने में भी सहायक होता है किसी भी तरह के आवेदन फार्म जमा करते समय जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल आयु संबंधी दस्तावेज के रूप में किया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र बच्चों के जन्म के 21 दिनों के अंदर बनवाया जा सकता है। किसी भी बच्चों के जन्म के 21 दिनों तक आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। यदि आप जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर लोक सेवा केंद्र पर जाकर बनवा सकते हैं।

यदि आप अपना जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे ऑनलाइन बनवाने का विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको अलग-अलग राज्य सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु निर्धारित की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Driving License Online Apply

Birth Certificate Online Apply Required Documents जन्म प्रमाण पत्र में लगने वाले जरूरी दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने से पहले आपके पास निम्न दस्तावेज उपलब्ध होना चाहिए।

  • बच्चों के माता-पिता का आधार कार्ड
  • बच्चों के जन्म से संबंधित दस्तावेज
  • राशन कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म के समय की हॉस्पिटल रसीद

Birth Certificate Online Apply जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

विभिन्न राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको बताई जा रही निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध रजिस्टर वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपके यहां अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन उपरांत आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • इस यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए आपको इस वेबसाइट में लॉगिन करना होगा।
  • वेबसाइट में लोगिन करने के बाद आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फार्म खुलकर आएगा।
  • यहां आपको जन्म से संबंधित सभी विवरण भरना होगा।
  • जन्म प्रमाण पत्र में लगने वाले जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
  • आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा कर दीजिए।
  • सारी जानकारी सत्यापित हो जाने के बाद जन्म प्रमाण पत्र जनरेट कर दिया जाएगा।
  • अब आप इस जन्म प्रमाण पत्र का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

इस प्रकार आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं और बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon