Birth Certificate Online Kaise Banaye : घर बैठे केवल 5 मिनट में बनाएं अपना जन्म प्रमाण पत्र

Birth Certificate Online Kaise Banaye
Birth Certificate Online Kaise Banaye

Birth Certificate Online Kaise Banaye : जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसे हम सभी सरकारी दस्तावेज के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। बहुत सारे लोगों के पास अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण से वह कई तरह के कार्य नहीं कर पाते हैं जैसे कि बच्चे का स्कूल में एडमिशन, आज के इस लेख में हम आपको जन्म प्रमाण बनाने के हेतु सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बने रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Birth Certificate Online Kaise Banaye

सरकार के द्वारा लगभग अब सभी कार्यों के लिए बर्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है क्योंकि बर्थ सर्टिफिकेट एक सरकारी दस्तावेज के रूप में होता है जो व्यक्ति के जन्म की स्थिति के साथ-साथ उसके क्षेत्र को भी दर्शाता है। अगर आप भी अपने परिवार के किसी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो 21 दिन के पश्चात किसी भी नजदीकी सरकारी अस्पताल या सरकारी कार्यालय में जाकर बना सकते हैं।

इसके अलावा आप बर्थ सर्टिफिकेट घर बैठे भी ऑनलाइन तरीके से बना सकते हैं। सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया गया है जिसमें आप केवल 5 मिनट में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताया गया है जिसे आप फॉलो कर बड़े ही आसानी से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PMKVY Certificate Download

बर्थ सर्टिफिकेट आवेदन शुल्क

बहुत से लोगों को पता नहीं होता की जन्म प्रमाण पत्र बनाने में आवेदन शुल्क कितना भुगतान करना होता है लेकिन हम आपको बता दें कि ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र अगर आप बनाते हैं तो इसमें आपको बहुत ही कम भुगतान करना होगा ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र में आपको आवेदन के समय ₹20 भुगतान करना होगा।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए दस्तावेज

  • पिता का आधार कार्ड
  • माता का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बच्चे का नाम
  • आवास प्रमाण पत्र

Aadhaar Lock & Unlock Feature

बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनाएं?

यदि आप घर बैठे अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो इसे आप केवल 5 मिनट में ऑनलाइन आवेदन कर बना सकते हैं। आवेदन की पूरी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं –

  • ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहां मुख्य पेज आपको General Public Signup का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके एक नया पेज खुलकर आएगा जहां आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल, यूजर नेम, राज्य का नाम, गांव इत्यादि जैसे जानकारी को भरना है।
  • सभी जानकारी को भरने के पश्चात आपको कैप्चा को फिल कर रजिस्टर वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी मदद से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लॉगिन होने के पश्चात आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसको सही तरह से भरना है।
  • सभी जानकारी को भरने के पश्चात सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है, इसके बाद अंत में आपको सबमिट पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चाताप को आवेदन की रसीद को प्रिंटआउट के रूप में निकाल कर अपने पास रख लेना है।
  • इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से केवल 5 मिनट में घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के फायदे

  • जन्म प्रमाण पत्र की मदद से आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं किसी भी योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र की मदद से स्कूल या कॉलेज द्वारा दिए जाने वाले छात्रवृत्ति को प्राप्त कर सकते हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र की मदद से आप सरकारी अन्य दस्तावेजों को आसानी से बना सकते हैं।
  • बाल विवाह जैसे शोषण मामलों में जन्म प्रमाण पत्र बच्चों के लिए उपयोगी होता है।
  • सरकारी नौकरी पाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon