Death Certificate Online Apply Rajasthan 2024: घर बैठे मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन @pehchan.raj.nic.in

Death Certificate Online Apply Rajasthan

Death Certificate Online Apply Rajasthan 2024: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस लेख में आज हम मृत्यु प्रमाण पत्र राजस्थान 2024 के बारे में यहां पर आपको जरुरी जानकारी प्रदान करने वाले है। अगर आप मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हो तो आप घर बैठे प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आपको किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दे की मृत्यु प्रमाण पत्र एक बहुत ही जरूरी सरकारी दस्तावेज होता है जिसको आपको बनवाना आवश्यक होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी यहां पर Death Certificate बनवाने के इरादे से आए हो तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़िए क्योंकि आज के लेख में हम आपको राजस्थान पहचान पोर्टल के तहत आवेदन की प्रक्रिया यहां पर साझा करने वाले तो बने रहिए इस लेख में अंत तक।

मृत्यु प्रमाण पत्र राजस्थान 2024

भारत देश में मृत्यु प्रमाण पत्र एक बहुत महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है। मृतक के रिश्तेदारों को मृतक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। प्रमाण पत्र में मृतक की मृत्यु का कारण, तारीख आदि की जानकारी उपलब्ध होती है। हर धर्म के नागरिक को अब यह प्रमाण पत्र बनवाना होगा। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से मृतक की संपत्ति नामांकित व्यक्ति को सौंपी जा सकती है, बीमा का क्लेम किया जा सकता है, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है आदि। त्यु के 21 दिन के अंदर अंदर मृत्यु पंजीकरण करवाना होता है।

यदि आप ऑफलाइन आवेदन करेंगे तो आपको सरकारी कार्यालय में जाना पड़ेगा पर यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। आप राजस्थान पहचान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

लेख का नाममृत्यु प्रमाण पत्र राजस्थान 2024
राज्यराजस्थान
लाभार्थीराज्य के नागरिक 
विभागआर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय विभाग
लाभऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pehchan.raj.nic.in/pehchan2/Mainpage.aspx

मृत्यु प्रमाण पत्र के फायदे

  • मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते है।
  • मृत्यु के 21 दिन के अंदर मृत्यु पंजीकरण करवाना होता है।
  • इस राजस्थान पहचान पोर्टल पर राज्य के सभी नागरिक अपने परिवार के सदस्यों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
  • भूमि के नामान्‍तरण, संपत्ति के समाधान के लिए यह मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना आवश्यक है।
  • मृत्यु प्रमाणपत्र में कोई नाम का बदलाव करवाने पर नगर निगम की ओर से 100 रुपये चार्ज किया जाता है।
  • राजस्थान पहचान पोर्टल पर मृत्यु के 21 दिन के भीतर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करता है तो उसे आवेदन शुल्क का भुगतान भी नहीं करना होगा।
  • इन प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए किसी को संबंधित कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब घर बैठे सभी नागरिक विभिन्न जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
  • मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 जन्म और मृत्यु के विनियमन और पंजीकरण का प्रावधान करता है। 

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मृतक का जन आधार कार्ड
  • मृत्यु की तारीख
  • मृतक के माता-पिता का आधार नंबर
  • मृतक की पति या पत्नी का आधार नंबर

मृत्यु प्रमाण पत्र राजस्थान के लिए पात्रता

  • मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक भारत देश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राजस्थान पहचान पोर्टल पर पुरुष, स्त्री अथवा ट्रांसजेंडर किसी भी लिंग के नागरिक अपना पंजीकरण करवा सकते है।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है।

Death Certificate Online Apply Rajasthan 2024 | मृत्यु प्रमाण पत्र राजस्थान कैसे बनवाएं

  1. मृत्यु प्रमाण पत्र राजस्थान बनवाने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार द्वारा जारी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आमजन-आवेदन प्रपत्र भरे के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  4. इसके बाद अगले पेज पर आपको दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
  5. इसके बाद आपको अंत में दिए गए तीन ऑप्शन में से मृत्यु प्रमाण प्रपत्र का चयन करना है।
  6. इसके बाद, नए आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करे और कैप्चा कोड दर्ज करे।
  7. आगे आप प्रवेश करें के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  8. आपके सामने मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करे।
  9. अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इस प्रकार आपकी मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon