India Post Payment Bank Vanancy 2024 – डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती

India Post Payment Bank Vanancy

India Post Payment Bank Vanancy: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी सैलरी के साथ नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा भर्ती से सम्बंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती की मदद से जॉब हासिल करना चाहते हैं वह इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती से सम्बंधित जरूरी जानकारी को जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
डिपार्टमेंटइंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक 2024
पद का नाम विभिन्न पद
पदों की संख्या54 पद
आवेदन की तिथि4 मई 2024
आवेदन की अंतिम तिथि24 मई 2024
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटwww.ippbonline.com

इस आर्टिकल में आपको इस नौकरी से सम्बंधित संपूर्ण जानकारी दी गई है। बता दें कि यह भर्ती 50 से अधिक पदों के लिए आयोजित की जा रही है। जो उम्मीदवारी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर नौकरी करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अगर आप इस भर्ती से सम्बंधित योग्यता रखते हैं तभी आप ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे।

India Post Payment Bank Vanancy 2024

बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2024 के अंतर्गत कुल 54 पदों पर भर्ती जारी की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार एसोसिएट कंसलटेंट के लिए 28 पद तय किये गए हैं। वहीँ कंसल्टेंट हेतु 21 पद निर्धारित किये गए हैं। इसके अलावा 5 पद सीनियर कंसल्टेंट के लिए तय किये गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन की प्रक्रिया 4 मई 2024 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन को जमा करने की अंतिम तिथि 24 मई 2024 निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

Berojgari Bhatta Yojana 2024

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के लिए आयु सीमा

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा भी तय की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार 22 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक की आयु के अभ्यार्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा की जानकारी नीचे दी गई है।

  • एसोसिएट कंसलटेंट- 30 वर्ष
  • कंसलटेंट सीनियर- 45 वर्ष
  • कंसलटेंट- 40 वर्ष 

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

पदों के अनुसार उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी/बीटेक/ एमसीए/आईटी आदि डिग्री होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चैक करें।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती हेतु आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभ्यार्थी को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वर्गों के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जनरल ईडब्ल्यूएस व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए का आवेदन शुल्क तय किया गया है। वहीँ एससी व एसटी अन्य निम्न वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रूपए के शुल्क का भुगतान करना होगा।

Free Silai Machine Yojana 2024

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के लिए सैलरी

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के लिए सैलरी पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। एसोसिएट कंसलटेंट पद के लिए ₹83,333 रुपए सैलरी तय की गई है। वहीँ कंसल्टेंट पद के लिए ₹1,25,000 रुपए व सीनियर कंसल्टेंट पद हेतु ₹2,08,333 रुपए सैलरी निर्धारित की गई है। 

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाईट के होम पेज पर आपको इंडिया पोस्ट ऑफिस बैंक वैकेंसी की लिंक दिखाई देगी।
  • इस लिंक पर आप क्लिक करें और आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे फॉर्म में आप सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर दें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के साथ ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon