Jharkhand Karj Mafi Yojana 2024: सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज होगा माफ, यहां जाने आवेदन प्रक्रिया

Jharkhand Karj Mafi Yojana

Jharkhand Karj Mafi Yojana 2024 : सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य उन किसानों को राहत प्रदान करना है जो कृषि हेतु लिए गए कर्ज को चुकाने में असमर्थ हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी झारखंड के मूल निवासी किसान है और अपने बड़े हुए कर्ज से परेशान है तो आप राज्य सरकार द्वारा शुरू की है किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन फॉर्म जमा हो जाने के बाद सरकार द्वारा आपके कर्ज को माफ कर दिया जाएगा।

आज इस आर्टिकल में हम आपको किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म जमा करने के प्रक्रिया और लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेज की जानकारी प्रदान करने वाले है। सभी जानकारियां अच्छे से जानने के लिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Jharkhand Karj Mafi Yojana की विशेषताएं

  • अब तक ₹50,000 तक का कर्ज माफ होता था, जो अब बढ़ाकर ₹2,00,000 कर दिया गया है।
  • यह योजना झारखंड के सभी किसानों पर लागू होती है जिन्होंने कृषि कार्य के लिए लोन लिया है।
  • केवल वही कर्ज माफ किया जाएगा जो 31 मार्च 2020 से पहले लिया गया है।
  • अब तक 4,69,000 से भी अधिक किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है।

Solar Rooftop Yojana 2024

Jharkhand Karj Mafi Yojana Eligibility

  • यह योजना केवल झारखंड राज्य के मूल निवासी किसानों के लिए लागू होती है।
  • केवल कृषि कार्य के लिए लिए गए लोन ही माफ होंगे। अन्य व्यवसाय या निजी काम के लिए लिया गया लोन इस योजना के अंतर्गत माफ नहीं होगा।
  • 31 मार्च 2020 के पहले लिए गए कृषि लोन ही माफ किए जाएंगे।
  • आवेदन करने वाले किसान की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • सरकार द्वारा जारी लघु किसान क्रेडिट कार्ड होना अनिवार्य है।
  • एक परिवार में केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है।
  • मानक फसल ऋण खाता होना आवश्यक है।
  • स्वयं की जमीन पर खेती करने वाले एवं किराए पर जमीन लेकर खेती करने वाले दोनों प्रकार के किसान आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand Karj Mafi Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • निवास प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Jharkhand Karj Mafi Yojana Application Process

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://jkrmy.jharkhand.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “Beneficiary Registration” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर डालें और “Search” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • योजना से जुड़ी जानकारी देखने के बाद “Proceed” बटन पर क्लिक करें।
  • Jharkhand Karj Mafi Yojana Application Form भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद प्राप्त रसीद का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

इस प्रकार, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करें और योजना का लाभ उठाएं।

Jharkhand Karj Mafi Yojana Benefits

  • झारखंड के किसानों को ₹2,00,000 तक का कर्ज माफ किया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • कर्ज के बोझ तले दबे किसानों में आत्महत्या की घटनाओं में कमी आएगी।
  • किसानों को कर्ज से राहत मिलने पर वे अपनी कृषि गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे, जिससे उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी।
  • योजना से राज्य में कृषि क्षेत्र का समग्र विकास होगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

Jharkhand Karj Mafi Yojana 2024 किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत किसानों को 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया सरल और स्पष्ट है, जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon