Ladli Behna Awas Yojana List 2024 – लाड़ली बहना आवास योजना की नई लिस्ट हुई जारी, अपना नाम चेक करें

Ladli Behna Awas Yojana List 2024

Ladli Behna Awas Yojana List 2024 – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है परंतु कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की गरीब और बेघर महिलाओं के लिए लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को मासिक सहायता राशि के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर राज्य की महिलाओं को पक्का मकान देने के लिए लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया गया। यह योजना राज्य की महिलाओं जिनके पास रहने के लिए स्वयं का पक्का मकान नहीं है के लिए आवास प्राप्त करने हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है।

Ladli Behna Awas Yojana

लाड़ली बहना आवास योजना के माध्यम से महिलाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकती है। योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को पक्का मकान निर्माण हेतु 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है। योजना के तहत यह राशि महिलाओं को विभिन्न तीन किस्तों के रूप में जारी की जाएगी। योजना की पहली किस्त में महिलाएं ₹25000 प्राप्त कर सकेंगे।

PM Vishwakarma Yojana

जिन महिलाओं को पहली किस्त का भुगतान किया जाएगा उन सभी महिलाओं की सूची योजना के अधिकारी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आधिकारिक सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में आज इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

Ladli Behna Awas Yojana Eligibility

लाड़ली बहना आवास योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने के लिए निर्धारण जरूरी पात्रता का पालन करना अनिवार्य है। लाड़ली बहना आवास योजना के लिए लागू की गई जरूरी पात्रता इस प्रकार है।

  • राज्य की वह महिलाएं जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए।
  • महिला के परिवार द्वारा पहले से किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
  • महिला का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला एवं बीपीएल राशन कार्ड धारी होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।

फ्री शौचालय योजना फॉर्म भरना शुरू

Ladli Behna Awas Yojana Installment Details

लाड़ली बहना आवास योजना के अंतर्गत महिलाओं को 4 किस्तों में सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पहली किस्त के रूप में 25,000 रुपये महिलाओं के बैंक खातों में जमा किए जाएंगे। यह पैसा महिलाओं को डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा पहले किस्त सफलतापूर्वक ट्रांसफर हो जाने के बाद सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में दूसरी किस्त ट्रांसफर की जाएगी। इस राशि से महिलाएं दो कमरों का मकान बना सकती हैं।

Ladli Behna Awas Yojana Online Apply

  • लाड़ली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर जाकर पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और आवश्यक दस्तावेज भरें।
  • आवेदन की जांच और वेरिफिकेशन के बाद, पहली किस्त जारी की जाएगी।

Ladli Behna Awas Yojana Payment Status

  • लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध मेनू बार पर क्लिक करें।
  • अब यहां दिखाई दे रहे बेनिफिशियरी सेक्शन में जाकर किस्त स्टेटस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर वेरीफाई करें।
  • यहां आवश्यक जानकारी भरें और सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नए पेज में किस्त का स्टेटस आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा।

लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य गरीब और बेघर महिलाओं को मकान उपलब्ध कराना है ताकि वे एक सुरक्षित और स्थिर जीवन जी सकें। योजना के तहत महिलाओं को न केवल मकान बल्कि अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी जो उनके जीवन को बेहतर बनाने में सहायक होंगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon