Ladli Behna Awas Yojana List 2024: केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रुपए, ऐसे देखे सूची में अपना नाम

Ladli Behna Awas Yojana List 2024

Ladli Behna Awas Yojana List 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना के तहत लाभार्थी सूची को जारी किया गया है। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा, उन सभी महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार पक्का मकान निर्माण करने हेतु 1.20 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपने भी लाडली बहना आवास योजना के तहत अपना आवेदन फार्म जमा किया है, तो आप राज्य सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम देखकर पता कर सकती हैं, कि आपको इस योजना के तहत राशि प्राप्त होगी या नहीं।

आज इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना आवास योजना की वेबसाइट के जरिए लाभार्थी सूची को देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Ladli Behna Awas Yojana List 2024

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली ऐसी महिलाएं जो कच्चे घर में रह रही है और जिनके पास रहने के लिए खुद का मकान नहीं है, उन महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने के लिए लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया था। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली ऐसी महिलाएं जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, अब वह सभी महिलाएं लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना के लिए सरकार ने आवेदन फार्म जमा कर लिए हैं।

लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए गए हैं, उन महिलाओं में से आवास प्रदान करने हेतु कुछ महिलाओं का चयन किया जा चुका है और उन लाभार्थी महिलाओं की सूची राज्य सरकार ने इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिसे आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।

लाडली बहना आवास योजना में मिलेंगे 1.20 लाख रुपए

मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के तहत राज्य की लाभार्थी महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करेगी और यह पैसा महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न तीन किस्तों में जारी किया जाएगा। इस योजना की पहली किस्त में महिलाओं को ₹30000 का भुगतान किया जाएगा, इसके बाद आवास निर्माण के निरीक्षण के बाद योजना की दूसरी और फिर तीसरी किस्त जारी कर दी जाएगी।

Birth Certificate Online Apply 2024

Ladli Behna Awas Yojana List ऐसे देखे लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने इस वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलेगा।
  • यहां मेनू बार में उपलब्ध स्टेक होल्डर वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपको लाडली बहना आवास योजना का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस नए पेज में आप अपने जिले, तहसील एवं जनपद पंचायत का चयन करके अपने ग्राम पंचायत का चयन कर लीजिए।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं आपके सामने लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं एवं दिखाई दे रहे प्रिंट बटन पर क्लिक करके इस सूची को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस प्रकार ऑनलाइन माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची को देखा जा सकता है। इस सूची में नाम पाए जाने पर आपको राज्य सरकार पक्का घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त में लाभार्थी महिलाओं को ₹30000 ट्रांसफर किए जाएंगे, यह पैसे मध्य प्रदेश सरकार सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी महिला की बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के जरिए ट्रांसफर करेगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon