Ladli Behna Awas Yojana List Check : लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची हुई जारी, ऐसे देखे अपना नाम

Ladli Behna Awas Yojana List Check

Ladli Behna Awas Yojana List Check : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची को आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते है। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया होगा उन महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपने भी लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा किया है और आप इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि का इंतजार कर रही हैं, तो आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना आवास योजना की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहिए।

Ladli Behna Awas Yojana List 2024

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की है, इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाओं को पक्का मकान देने के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

लाडली बहना आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की पात्रता धारी महिलाओं के आवेदन फार्म जमा कर लिए हैं अब सरकार द्वारा जमा किए गए इन आवेदन फार्म में से पात्र महिलाओं की सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। सरकार द्वारा जारी की गई सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा केवल उन महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त प्राप्त होगी।

Ladli Behna Awas Yojana 1st Kist Update

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना आवास योजना को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर शुरू किया है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं को 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता विभिन्न किस्तों सरकार द्वारा दिया जायेगा। लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त में महिलाओं के बैंक खाते में सरकार ₹25000 भुगतान करेगी।

Ladli Behna Awas Yojana Eligibility

  • लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत केवल मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी महिलाएं केवल पात्र हैं।
  • 21 वर्ष से अधिक उम्र की महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
  • इसके अलावा महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का नाम सरकार द्वारा जारी की गई पात्रता सूची में होना चाहिए।

Ladli Behna Yojana 15th Kist

Ladli Behna Awas Yojana List Check कैसे करे?

  • लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट चेक करने हेतु इसके आधिकारिक वेबसाइ पर जाना होगा।
  • अब आपको इस वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ पर बेनिफिशियरी लिस्ट वाले विकल्प पर क्लिक कर करना है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, इस नए पेज में आपको अपने राज्य का चयन करना है, जिसमें आपको मध्य प्रदेश का चुनाव करना होगा।
  • अब अपने जिले, तहसील, जनपद पंचायत कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय का चयन करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • इतना करते ही आपके सामने लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
  • प्रिंट बटन पर क्लिक करके दिखाई दे रही सूची को डाउनलोड भी किया जा सकता है।

इस प्रकार, आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं, अगर सूची में आपका नाम पाया जाता है तो मध्य प्रदेश सरकार आपके बैंक खाते में इस योजना की पहली किस्त के ₹25000 ट्रांसफर करेगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त में ₹25000 दिए जाएंगे, इसके बाद जैसे ही पक्के मकान का निर्माण कार्य शुरू हो जाता है आपकी ग्राम पंचायत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करके उसके बाद मध्य प्रदेश सरकार फिर से आपके बैंक खाते में इस योजना की दूसरी किस्त का भुगतान करेगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon