Ladli Behna Yojana 13th Installment: 13वी किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, जून में इस तारीख को मिलेंगे ₹1250

Ladli Behna Yojana 13th Installment

Ladli Behna Yojana 13th Installment: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाडली बहना योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी हुआ है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली 13वीं किस्त को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को आज इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में लाडली बहना योजना की अगली किस्त के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत जून के महीने में योजना की 13वीं किस्त का भुगतान लाभार्थी महिलाओं को किया जाना है। राज्य की जिन महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है वह सभी महिलाएं अगली किस्त कभी सभी का इंतजार कर रही है, उन सभी महिलाओं की जानकारी के लिए बताना चाहते हैं, कि मध्य प्रदेश सरकार जून के महीने में फिर से महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी।

Ladli Behna Yojana 2024

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीब परिवार में निवास करने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जा रहा है। यह पैसा महिलाओं को डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से सिंगल क्लिक द्वारा ट्रांसफर किया जाता है।

PM Ujjwala Yojana 2024

अब तक इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को 12 किस्तों का सफल भुगतान किया जा चुका है और अब इस योजना में लाभार्थी महिला अगली किस्त का इंतजार कर रही है। वर्तमान में इस योजना का संचालन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया जा रहा है।

Ladli Behna Yojana 13th Installment Date

जैसा कि आप सभी जानते हैं प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने 10 तारीख को लाडली बहना योजना की सहायता राशि का भुगतान किया जाता है, परंतु पिछली कुछ किस्तों के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 10 तारीख से पहले ही महिलाओं के बैंक खाते में 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि को ट्रांसफर कर दिया।

इसी प्रकार योजना के तहत जारी की जाने वाली 13वीं किस्त को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है, कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस बार महिलाओं के बैंक खाते में अगली किस्त का पैसा 5 जून से लेकर 10 जून के मध्य किसी भी दिन किया जा सकता है इस बार फिर से महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।

1.29 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

योजना के तहत राज्य की करीब 1.30 करोड़ महिलाओं ने अपना आवेदन फार्म जमा किया था परंतु योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता का पालन करने वाली करीब 1.29 करोड़ महिलाएं योजना की अगली किस्त का पैसा प्राप्त कर सकेंगी।

योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा, उन सभी महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया गया है इसकी जानकारी आगे प्रदान की जा रही है।

  • योजना का लाभ केवल राज्य की मूल निवासी महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार के किसी सदस्य के पास शासकीय नौकरी नहीं होना चाहिए।
  • महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए और बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना जरूरी है।

इसी प्रकार ऊपर बताई गई पात्रता का पालन करने वाली महिलाएं योजना के तहत जारी की जाने वाली अगली किस्त का पैसा प्राप्त कर सकती है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon