Ladli Behna Yojana 14th Installment – अब 5 तारीख को मिलेगी 14वी किस्त, देखें बड़ी अपडेट

Ladli Behna Yojana 14th Installment

Ladli Behna Yojana 14th Installment – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत राज्य की लाभार्थी महिलाएं अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना योजना की 14वीं किस्त ट्रांसफर करने की तारीख के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थी महिलाओं को 13 किस्त का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है। अब जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में योजना की 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana 14th Installment

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। योजना के तहत राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।

Mahila Bachat Patra Samman Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब तक महिलाओं को 13 किस्त का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है। योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है। योजना की शुरुआत में महिलाओं को ₹1000 प्रदान किए जाते थे जिसे बढ़ाकर 1250 कर दिए और भविष्य में सरकार इसे फिर से बढ़कर ₹3000 महीने कर सकती है।

इस दिन आएगी 14वी किस्त

जिन महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अगली किस्त का इंतजार है, उन्हें हम बताना चाहते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 14वीं किस्त का भुगतान जुलाई महीने में 05 जुलाई को किया जाएगा। सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 14वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक के खाते में 05 जुलाई को को ट्रांसफर की जाएगी। मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सिंगल क्लिक के माध्यम से 14वी किस्त के 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी 14वीं किस्त

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली 14वीं किस्त के दौरान केवल योजना के तहत पात्रता रखने वाली महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकेंगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के लिए जरूरी पात्रता का निर्धारण किया गया है। राज्य की जो महिलाएं सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता का पालन करेंगी उन्हें 14वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana Eligibility

  • लाडली बहना योजना के तहत केवल राज्य की मूल निवासी महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • लाभार्थी महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक एवं 60 वर्ष से कम होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता एवं शासकीय नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
  • बैंक खाता डीबीटी सक्रिय एवं आधार लिंक होना अनिवार्य है।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि एवं चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली लाडली बहना योजना की 14वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला की समग्र केवाईसी होना अनिवार्य है। लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर महिलाएं समग्र केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा योजना का पैसा लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है इसलिए महिलाओं का डीबीटी सक्रिय होना भी जरूरी है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon