Ladli Behna Yojana 3rd Round : इस दिन शुरू होंगे तीसरे चरण के आवेदन, देखे पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana 3rd Round

Ladli Behna Yojana 3rd Round : मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। यह खुशखबरी उन महिलाओं के लिए है जिन्हें अभी तक लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जो महिलाएं पहले और दूसरे चरण में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाई थीं उनके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की है। इस चरण में वे सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो इस योजना के लाभ से वंचित हैं।

मध्य प्रदेश की महिलाएं जो पहले और दूसरे चरण में किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाई थीं उनके लिए सरकार जल्द ही तीसरे चरण की शुरुआत करने वाली है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे तीसरे चरण की संपूर्ण जानकारी देंगे।

साथ ही तीसरे चरण में आवेदन के लिए आपको किन पात्रताओं को पूरा करना होगा। आवेदन में कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी जाएगी। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Ladli Behna Yojana 3rd Round

लाड़ली बहना योजना जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी राज्य की महिलाओं के लिए एक लाभकारी योजना है। इस योजना के तहत सरकार प्रति माह महिलाओं को ₹1250 की राशि देती है।

भविष्य में इस राशि को बढ़ाकर ₹3000 तक किया जाएगा क्योंकि इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। वर्तमान में इस योजना का लाभ राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। इस योजना का लाभ विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा और 21 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिल रहा है।

Old Pension Scheme 2024

जो महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित हैं उनके लिए सरकार जल्द ही तीसरे चरण की शुरुआत करने जा रही है। तीसरे चरण में वे महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो योजना का लाभ नहीं ले पाई हैं। तीसरे चरण में आवेदन करने के लिए महिलाओं को कुछ पात्रताओं को पूरा करना होगा।

Ladli Behna Yojana 3rd Round Eligibility

तीसरे चरण में आवेदन की इच्छा रखने वाली महिलाओं को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा।

  • ऐसी महिला जिसके परिवार के पास 5 एकड़ से कम जमीन हो वह योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।
  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं ही ले सकती हैं।
  • यदि महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता है तो वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
  • इस योजना के अंतर्गत गरीब और निम्न वर्ग की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
  • 21 से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • इस योजना में विवाहित, तलाकशुदा और 21 वर्ष से अधिक उम्र की बेटियों को भी शामिल किया गया है।

Ladli Behna Yojana 3rd Round Documents

  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र

Ladli Behna Yojana 3rd Round Application Form

लाड़ली बहना योजना के पहले दो चरणों के आवेदन सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। दोनों चरणों के आवेदन ऑफलाइन माध्यम से लिए गए थे। तीसरे चरण का आवेदन भी ऑफलाइन ही भरे जाएंगे।

आप तीसरे चरण का आवेदन नजदीकी ग्राम पंचायत या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर भर सकती हैं। शहरी क्षेत्रों की महिलाएं नगर निगम कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।

Ladli Behna Yojana 3rd Round Final Date

वर्तमान समय में देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है और आचार संहिता लागू है। इसलिए सरकार फिलहाल तीसरे चरण की शुरुआत नहीं कर सकती है। मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुआत लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद करेगी। तीसरे चरण की शुरुआत सरकार जून महीने के बाद कर सकती है।

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत के समय महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की राशि दी जाती थी। बाद में इस राशि को बढ़ाकर ₹3000 तक करने की बात कही गई और प्रति माह ₹250 की वृद्धि की घोषणा की गई।

इसके बाद महिलाओं के खाते में ₹1250 प्रति माह की राशि ट्रांसफर की गई और वर्तमान में यही राशि दी जा रही है। तीसरे चरण की शुरुआत के बाद सरकार योजना की राशि में बढ़ोतरी कर सकती है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon