Ladli Behna Yojana Beneficiary List 2024: लाभार्थी सूची हुई जारी, सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा अगली किस्त का लाभ

Ladli Behna Yojana Beneficiary List 2024

Ladli Behna Yojana Beneficiary List 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत राज्य सरकार ने लाभार्थी सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सरकार द्वारा जारी की सूची में जिन महिलाओं के नाम पाया जाएगा उन्हें अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा। आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। अगर आप भी मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला है और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर रही है तो आपको अगली किस्त प्राप्त करने से पहले सरकार द्वारा जारी की गई सूची में अपना नाम देखना चाहिए।

लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए आज इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। हम आपको सूची देखने की प्रक्रिया एवं अगली किस्त भुगतान की अनुमानित तिथि के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

Ladli Behna Yojana Beneficiary List 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाएं लाभ प्राप्त कर रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इन लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जा रहा है। अब तक इस योजना के तहत 13 किस्तों का सफल भुगतान किया जा चुका है।

All Pension e-KYC Process

लड़की बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाए अब अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं परंतु अगली किस्त प्राप्त करने से पहले सभी लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहिए।

मध्य प्रदेश सरकार ने अगली किस्त का भुगतान करने से पहले पात्रता धारी महिलाओं की एक सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना के लिए कुछ जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया है। राज्य की जो महिलाएं सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता का पालन करती है केवल उन्हीं महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।

ऐसे देखे लाभार्थी सूची में अपना नाम

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। ऑनलाइन लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर एजाएगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध अंतिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • अब अपने तहसील, जनपद पंचायत कार्यालय एवं ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालय का चयन करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी, इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं।
  • यह सूची राज्य सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची है।
  • प्रिंट बटन पर क्लिक करके आप इस सूची का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

अगर इस सूची मैं आपका नाम पाया जाता है तो आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली लाडली बहना योजना की अगली किस्त का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस दिन आएगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान राज्य की महिलाओं को हर महीने 10 तारीख को किया जाता है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 14वीं किस्त का भुगतान राज्य की महिलाओं को 10 जुलाई को किया जा सकता है। फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार ने अगली किस्त जारी करने के लिए आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया है। अगली किस्त में राज्य सरकार 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान करेगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon