Mahatari Sadan Yojana 2024 : अब ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार, सरकार ने शुरू की योजना

Mahatari Sadan Yojana 2024

Mahatari Sadan Yojana 2024 : महिलाओं को अब गांव में ही रोजगार मिलेगा छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी सदन योजना शुरू की है। वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना की शुरुआत की है ताकि महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें। इस योजना का नाम महतारी सदन योजना रखा गया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में महतारी सदन बनाए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इन महतारी सदनों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के अवसर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले चरण में 146 ब्लॉकों में 1460 महतारी सदन बनाए जाएंगे जिसके लिए सरकार 50 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। महतारी सदन योजना के तहत महिलाओं को कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और कैसे रोजगार मिलेगा इसकी संपूर्ण जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। अगर आप भी राज्य के मूल निवासी है तो आज इस आर्टिकल को आखिर तक जरूरी पढ़े आज हम आपको इस योजना से जुड़ी तमाम जानकारियां प्रदान करने वाले है।

Mahatari Sadan Yojana 2024

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए महतारी वंदन योजना के बाद अब महतारी सदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण और पंचायत विकास विभाग के तहत किया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

पहले चरण में राज्य के 146 जनपद पंचायतों में 1460 महतारी सदन बनाए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक में 10 महतारी सदन शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार आने वाले 5 वर्षों में ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन बनाएगी।

Mahatari Sadan Yojana Objective

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराना है। महतारी सदन बनने से महिलाएं अपने घर के पास ही रोजगार कर सकेंगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Drone Didi Yojana 2024

प्रत्येक महतारी सदन में 25 लाख रुपए खर्च

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रत्येक महतारी सदन पर 25 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। पहले चरण में 1460 महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा, जो 120 वर्ग मीटर के क्षेत्र में होंगे। पहले 3000 से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में सदन बनाए जाएंगे।

Mahatari Sadan Yojana Benefits

  • दो कमरे व्यावसायिक उपयोग के लिए बनाए जाएंगे, जहां ऑफिस या दुकान खोली जा सकती है।
  • 60 वर्ग मीटर का एक हॉल होगा, जहां महिलाएं काम कर सकेंगी।
  • एक किचन और एक स्टोर भी बनाया जाएगा।
  • ट्यूबवेल और वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा।
  • बाउंड्री वॉल और सामुदायिक शौचालय का निर्माण।

Mahatari Sadan Yojana Eligibility

महतारी सदन योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए।

  • छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता की आवश्यक नहीं है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

Mahatari Sadan Yojana Documents

महतारी सदन योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज

Mahatari Sadan Yojana Application Process

छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाएं जो इस योजना के तहत रोजगार प्राप्त करना चाहती हैं, उन्हें थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी क्योंकि अभी महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में 10 महतारी सदन बनाए जाएंगे जहां से महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

जैसे ही सरकार द्वारा महतारी सदन योजना के आवेदन की शुरुआत की जाएगी हम आपको संपूर्ण जानकारी यहीं उपलब्ध करा देंगे।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon