Mahtari Vandana Yojana List 2024: महतारी वंदन योजना नया लिस्ट जारी, केवल इन महिलाओं मिलेगा 12000 रुपए

Mahtari Vandana Yojana List
Mahtari Vandana Yojana List

Mahtari Vandana Yojana List – महिलाओं की कल्याण के लिए सरकार कई योजना को चला रही है। इसी प्रकार से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना का शुरूआत किया गया है जिसके तहत प्रतिवर्ष महिलाओं को ₹12000 दिए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना का शुरुआत करने की घोषणा विधानसभा चुनाव के दौरान किया था जिसके बाद 5 फरवरी से इसके आवेदन का शुरूआत किया गया था साथ ही इसके पहले किस्त के राशि को 10 मार्च को महिलाओं के बैंक खाते में डाली गई थी।

इसके बाद से हर महीने महिलाओं को ₹1000 की किस्त प्राप्त हो रही है वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट को जारी किया है इस लिस्ट में नाम होने पर महिलाओं को ही अगली किस्त की राशि प्राप्त होगी।

Mahtari Vandana Yojana List 2024

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए महतारी वंदन योजना का शुरूआत किया गया है जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹1000 का किस्त प्राप्त होता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना को संचालन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं लाडली बहना योजना की तरह किया जा रहा है जिसमें महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए का किस्त दिया जा रहा है।

इस योजना का लाभ सरकार द्वारा अब केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो इस योजना के सभी पात्रता को पूर्ण कर रही है एवं जिनके नाम सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में मौजूद है। लाभार्थी सूची में जिन भी महिलाओं का नाम आएगा सरकार केवल उन्ही महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देगी। आप नीचे बताए गए जानकारी के आधार पर महतारी वंदन योजना की सूची देख सकती हैं।

Ayushman Card Village List Check

Mahtari Vandana Yojana Aim

छत्तीसगढ़ सरकार का महतारी वंदन योजना को शुरू करने के पीछे का कारण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है जिसके लिए सरकार हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 की राशि डालेगी। इस योजना का लाभ लेने की पश्चात महिलाएं अपने छोटे-मोटे आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए अन्य किसी पर निर्भर नहीं रहेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि महिलाओं की बैंक के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है योजना के तहत महिलाओं को प्रति वर्ष ₹12000 की राशि मिलती है इस योजना को सफलतापूर्वक संचालन के लिए सरकार द्वारा 12000 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

Mahtari Vandana Yojana Eligibility

  • महतारी वंदन योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनके परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है।
  • वहीं अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है तो उस स्थिति में लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला का बैंक खाता भी आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • महतारी वंदन योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की उन महिलाओं को मिलता है जिनका उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है।

महतारी वंदन योजना की सूची चेक कैसे करें?

महतारी वंदन योजना की सूची चेक करने के लिए आप नीचे बताएं स्टेप को फॉलो करें –

  • महतारी वंदन योजना की सूची चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां मुख्य पेज पर आपको अनंतिम सूची का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको जिला, क्षेत्र, ब्लॉक, नगरीय निकाय, परियोजना, सेक्टर, गांव, वार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र इत्यादि का चयन करना है।
  • चयन करने के पश्चात आपके सामने लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगा जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकती है।
  • सरकार द्वारा जारी इस सूची में अगर आपका नाम है तो आपको लाभ दिया जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon