Majhi Ladki Bahin Yojana 2024: महाराष्ट्र में लाडली बहने को 1500 रुपये प्रतिमाह बैंक खाते में, सभी डिटेल यहाँ पर

Majhi Ladki Bahin Yojana

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024: नमस्कार मित्रो, स्वागत करते है आपका हमारे इस लेख में। आज के लेख में हम महाराष्ट्र सरकार की एक नई योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले है। इस योजना का नाम माझी लाडकी बहिन योजना है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की निराश्रित/विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें 1500 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। इस योजना को शरू करने का मुख्य कारण राज्य की ऐसी महिलाएं जो तलाकशुदा है उन्हें सहायता करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह योजना मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दोनों राज्य में वर्तमान में कार्यरत है और वहा की महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही है। अब महाराष्ट्र सरकार ने भी इस योजना को लागु कर दिया है। सभी बिंदुओं की मदद से हमने आपको Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply के बारे मे बताया है और Nari Shakti Doot App से ऑनलाइन आवेदन की प्रकिर्या भी निचे आपको बताई है। तो इस लेख को अंत तक पढ़े ताकि आप भी इस योजना में लाभ ले सके।

About Majhi Ladki Bahin Yojana 2024

माझी लाडकी बहिन योजना की घोषणा महाराष्ट्र सरकार ने की है। इस योजना का लाभ करीब राज्य की 1.5 करोड़ महिलाओं को मिलेगा। इस योजना के तहत सभी पात्र महिला को 1500 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जायेगी। इस योजना में केवल 21-60 साल की महिला ही योजना के लिए पात्र होंगी। अगर आप भी निचे दी गई सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करती है तो आपको इसका लाभ मिल सकता है और इसके लिए आपको इस योजना में आवेदन करना होगा। आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में आपको प्रदान कर दी है आप पढ़ सकते है और बेशक इस योजना का लाभ उठा सकते हो।

योजना का नाममाझी लाडकी बहिन योजना 2024
किसने लांच कीमहाराष्ट्र सरकार
विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
लाभार्थीमहाराष्ट्र के गरीब वर्ग की महिलाएं
उद्देश्यआर्थिक रूप से वित्तीय मदद प्रदान 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द जारी की जाएगी
साल2024
लाभ हर महीने 1500/- रुपए 

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना 2024 क्या है?

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह, महाराष्ट्र ने भी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए लाडली बहना योजना शुरू की है। लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के माध्यम से राज्य की गरीब, निराश्रित और विधवा महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया की “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना” मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से प्रेरित है। शुरुआत में महिलाओं को 1500 रूपये प्रति माह दिए जाएंगे और आने वाले समय में इस योजना में मिलने वाली सहायता राशि को चरणबद्ध तरीके बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया जा सकता है। इस योजना के माध्यम से हर महीना ₹1500 तक दिए जाएंगे जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए जायेंगे।

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के उदेश्य

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र को शुरू करने का मुख्य उदेश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा शरू की गई योजना एक महत्वपूर्ण पहल है। Ladli Behna Yojana Maharashtra के तहत, इस सहायता का उद्देश्य महिलाओं को उनकी वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने और उनकी आर्थिक आज़ादी को बढ़ाने में सहायता करना है। इस योजना के माध्यम से हर महीना ₹1500 तक दिए जाएंगे जिससे महिला इस सहायता राशि का उपयोग अपने जीवन में भरणपोषण के लिए कर सके। यह सुनिश्चित करना भी है कि उन्हें सशक्तीकरण और बेहतर आजीविका के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता मिले।

माझी लाडकी बहिन योजना का पैसा इस दिन मिलना शुरू

2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेशकश में महाराष्ट्र के वित्तमंत्री अजित पवार ने इस योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना नामक योजना यानी मेरी लाडली बहना योजना में महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए इस योजना के माध्यम से हर महीना ₹1500 तक दिए जाएंगे। इस योजना को 1 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा।

माझी लाडकी बहिन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए लाभार्थी महिलाओं का चयन उनकी पारिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर की जायेगी और राज्य की करीब 1.5 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल सकता है।
  • गरीबी रेखा से नीचे सभी महिलाओं, विधवाओं, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना में सरकार ने 46000 करोड रुपए का बजट बनाया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओ को प्रतिमाह ₹1500 तक दिए जाएंगे।
  • यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं को प्रति वर्ष 3 LPG गैस सिलेंडर प्रदान करती है, जिससे उनकी घरेलू ज़रूरतें पूरी होती हैं।
  • महिलाओं को अब सरकारी कार्यालयों में जाने के लिए कोई आवश्यकता नहीं है घर बैठे सरकार द्वारा जारी Nari Shakti Doot App से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
  • इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने और अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

महाराष्ट्र माझी लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 21 से 65 वर्ष के बिच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सभी महिलाओं, विधवाओं, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • महिला का बैंक खाता आधार और मोबाइल नंबर से जुड़ा होना चाहिए।

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

माझी लाडकी बहिन योजना 2024 चयन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य की करीब 1.5 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की तर्ज पर लागू की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना। लाभार्थी महिलाओं का चयन उनके पारिवार की आर्थिक स्थिति पर निर्भर होगा। जिसके अंतर्गत प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह की राशि आर्थिक सहायता के रूप में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके इलावा राज्य सरकार द्वारा जारी पीले और ऑरेंज राशन कार्ड धारक परिवार की महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

माझी लाडकी बहिन योजना 2024 में आवेदन कैसे करें?

  1. Majhi Ladki Bahin Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाए।
  2. प्ले स्टोर में नारी शक्ति दूत ऐप सर्च करे फिर Install बटन पर क्लिक करें। आपको बतादे की महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में इस ऐप को लांच किया है।
  3. इसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन में नारी शक्ति दूत ऐप डाउनलोड हो जाएगी।
  4. ऐप डाउनलोड होने के बाद एप्लीकेशन को खोले।
  5. अब अपने मोबाइल नंबर डालकर पंजीकरण और लॉगिन करें।
  6. लॉगिन करने के बाद माझी लाडली बहन योजना का विकल्प आपको दिखाई देगा उसे चुने।
  7. अब आपके सामने माझी लाडली बहन योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  8. एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  9. जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे।

इस प्रकार आप माझी लाडली बहन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon