Masked Aadhaar Card Download – ऐसे करे मास्क आधार कार्ड डाउनलोड

Masked Aadhaar Card Download

Masked Aadhaar Card Download: आधार कार्ड हमारे लिए एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से लेकर एक नए डॉक्यूमेंट बनाने में भी हमें आधार कार्ड की आवश्यकता लगती है। स्कूल एडमिशन हो या फिर बैंक खाता खुलवाना, अधिकांश कामों में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करता है। आधार कार्ड को आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज इस आर्टिकल में हम आपको मास्क आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। किस प्रकार आप मास्क आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें आपका आधार नंबर छुपा हुआ होता है, इस आधार कार्ड के फायदे क्या है? सारी जानकारी आज के आर्टिकल में आपको प्रदान की जाने वाली है।

Masked Aadhaar Card Download

आधार कार्ड हमारे लिए एक पहचान दस्तावेज के रूप में कार्य करता है। आधार कार्ड में हमारा नाम, जन्म तारीख, पता एवं फोटोग्राफ दिखाई देता है। वही आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक जानकारी जैसे कि हमारी उंगलियों की छाप एवं आइरिस स्कैन मौजूद होते हैं। और इन सभी जानकारी को आधार नंबर के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। UIDAI यानी की भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार निर्माण का कार्य किया जाता है।इस एजेंसी द्वारा मास्क आधार डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिससे नागरिक बिना आधार नंबर वाला कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

PM Awas Yojana Online Apply

Masked Aadhaar Card Benefits

मास्क आधार कार्ड में हमारे आधार नंबर को छुपा दिया जाता है 12 अंकों के आधार नंबर में से शुरू के 8 अंक मास्क आधार कार्ड में छुपा दिए जाते हैं। इसमें आपको केवल आखिर के 4 अंक दिखाई देते हैं। इस प्रकार मास्क आधार कार्ड के जरिए आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। क्योंकि हमारे आधार कार्ड में उपलब्ध बायोमेट्रिक जानकारी एवं आधार से संबंधित ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 12 अंकों का आधार नंबर होना जरूरी है जो की मास्क आधार में दिखाई नहीं देता है।

यही मास्क आधार का सबसे बड़ा लाभ है, जो कि आपको अनचाही धोखाधड़ी से बचाता है। आप जिन जगहों पर मास्क आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसे ऑनलाइन डाउनलोड करके उपयोग कर सकते हैं। आगे आपको मास्क आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

Masked Aadhaar Card Download Process

Masked Aadhaar Card Download करने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करें। आप आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बताई जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने मास्क आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां दिखाई दे रहे हैं “MY Aadhaar” वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहां आपको अपना 12 अंको का आधार नंबर या फिर एनरोलमेंट नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब यहां दिखाई दे रहे छोटे से चेक बॉक्स पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • इस प्रकार आप अपने मोबाइल एवं कंप्यूटर में मास्क आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यह आधार कार्ड पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप प्रिंट निकाल कर उपयोग कर सकते हैं।

इस प्रकार आप अपने मास्क आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। एवं विभिन्न स्थानों पर इसका इस्तेमाल कर सकते है। यह आधार आपको धोखाधड़ी से बचाएगा। मास्क आधार कार्ड में आपके आधार नंबर के अलावा सारी जानकारी उपलब्ध होती है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon