Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana – सरकार ने जारी की किसान कल्याण योजना की किस्त, यहाँ देखें स्टेटस

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana – किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसको लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा अपने अपने स्तर पर एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाएं किसानों के हित में चलाई जा रही है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए किसान कल्याण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ₹4000 प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना का लाभ पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानों को दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी किसान हैं तो आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले किसानों को 4000 हजार रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना का संचालन पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर 6 महीने पर किसानों को ₹2000 की किसने भेजी जाती है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किस्त जारी

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को प्रत्येक वर्ष 4000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत साल में 2 बार किसानों को किस्त भेजी जाती है। सरकार द्वारा किसानों को डीबीटी के माध्यम से यह आर्थिक सहायता दी जा रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ ले रहे सभी किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा प्रदेश भर के सभी लाभार्थी किसानों के खातों में ₹2000 की किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। यह किस्त उन सभी किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है जो मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पात्रता रखते हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ पाने के लिए आपके बैंक खाते में डीबीटी चालू होना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पात्रता

  • आवेदक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी हो।
  • किसान मूल रूप से मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी हो।
  • किसान के पास खेती करने योग्य जमीन है।
  • किसान का परिवार मुख्य रूप से कृषि पर आधारित हो।
  • किसान के परिवार का कोई व्यक्ति सरकारी पद पर ना हो।
  • किसान का उम्र कम से कम 18 वर्ष हो।
  • आवेदक किसान का नाम बीपीएल सूची के अंतर्गत हो।
  • आवेदनकर्ता किसान आयकरदाता ना हो।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन क्रमांक
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर

Ladli Behna Yojana 3rd Round

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन प्रोसेस

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइ पर जाना होगा।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको किसान का नाम, जमीन से संबंधित जानकारी बैंक खाते का विवरण इत्यादि जानकारी दर्ज करके सबमिट करना है।
  • इसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब भरे गए आवेदन फार्म को रिचेक करके सबमिट करें।
  • इस तरह आपका आवेदन मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए कंप्लीट हो जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon