PM Kisan Yojana e-KYC: 17वीं किस्त के लिए किसानों को करना होगा ई-केवाईसी, जानें आसान तरीका

PM Kisan Yojana e-KYC

PM Kisan Yojana e-KYC : केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही सबसे महत्वपूर्ण योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। जिसके तहत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 मिलते हैं। यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस राशि से किसान अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती से जुड़ी जरूरी सामग्री खरीदते हैं और बेहतर कृषि करते हैं। देश के हर किसान के लिए जो पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं एक महत्वपूर्ण सूचना आई है।

फरवरी 2024 में 16वीं किस्त जारी करने के बाद सरकार अब 17वीं किस्त जारी करने वाली है। लेकिन उससे पहले सभी लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी करना अनिवार्य है। यदि आप 17वीं किस्त के ₹2000 प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने खाते का ई-केवाईसी पूरा करना होगा। अन्यथा आप इस किस्त से वंचित रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ई-केवाईसी कैसे करना है।

PM Kisan Yojana 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक सहायता करना है। इस योजना के तहत सरकार ने देश के 11 करोड़ किसानों को ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है। बिना ई-केवाईसी के किसानों के खाते में अगली किस्त की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी।

यदि आपका अकाउंट पहले से ही ई-केवाईसी है तो आपको 17वीं किस्त की राशि मिल जाएगी। सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 17वीं किस्त के ₹2000 ट्रांसफर करने वाली है। इसके लिए आपको अपने खाते का ई-केवाईसी करवाना होगा। ई-केवाईसी आप नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर या घर बैठे खुद से कर सकते हैं।

ई-केवाईसी क्यों जरूरी है?

बहुत से लोग नहीं जानते कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को ई-केवाईसी करना क्यों अनिवार्य है। दरअसल वर्तमान समय में पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को दिया जा रहा है। इसमें कई फर्जी किसान भी शामिल हैं जो गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

PM Vishwakarma Yojana Online Apply

सही किसानों को लाभ पहुंचाने और फर्जी लाभार्थियों को बाहर करने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। यदि आप ई-केवाईसी नहीं करते हैं तो आपको अगले किस्त के ₹2000 नहीं मिलेंगे।

PM Kisan Yojana eKyc कैसे करें?

जैसा कि हमने ऊपर बताया केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। यदि आप अगली किस्त की राशि प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ई-केवाईसी करना ही होगा।

ई-केवाईसी करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • मुख्य पेज पर ‘Farmer Corner’ सेक्शन में ‘e-KYC’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपना आधार नंबर दर्ज करें और ‘Get OTP’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे दर्ज कर वेरीफाई करें।

इस प्रकार आप पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी कर सकते हैं।

अगर आपका ई-केवाईसी पहले से पूरा है तो आप सरकार द्वारा जारी लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपको अगली किस्त के ₹2000 मिलेंगे या नहीं।

PM Kisan Yojana Beneficiary List

पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर जाएं।
  • ‘Farmer Corner’ में ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, गाँव आदि का चयन करें और ‘Get Report’ पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं। इस सूची में आपका नाम होने पर आपको अगली किस्त के ₹2000 जरूर मिलेंगे।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon