Sathi Portal 2024 – सरकार ने किसानों के लिए शुरू किया साथी पोर्टल, अच्छा बीज चुनना हुआ आसान

Sathi Portal 2024

Sathi Portal 2024 – केंद्र सरकार किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए कई प्रकार की कोशिशें कर रही है। किसान सुविधाजनक खेती कर सकें इसके लिए अलग-अलग तरह की योजना चला रही है। सरकारी योजनाओं के साथ ही किसानों को कई डिजिटल सुविधाएं भी मिल रही हैं जिससे वे आसानी से खेती कर पा रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा ख़ास किसानों के लिए साथी पोर्टल की शुरुआत की गई। इसकी मदद से किसान बीज की गुणवत्ता की जांच कर सकता है। इस पोर्टल के साथ ही सरकार ने साथी मोबाइल एप्लीकेशन भी शुरू किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खराब और नकली बीज की पहचान करना हुआ आसान

किसान की फसल पैदावार अच्छी हो यह बीजों की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। यदि किसान खराब क्वालिटी के बीजों को अपने खेत में बोता है तो इससे उनकी फसल भी खराब होती है। इससे किसान को आर्थिक नुकसान पहुँचता है और साथ ही उनकी मेहतन पर भी पानी फिर जाता है। किसानों की इस समस्या को समझते हुए सरकार ने साथी पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन का निर्माण किया है। साथ ही कृषि मंत्रालय ने सभी राज्यों को यह एप अपनाने की सलाह दी है।

PM Mudra Yojana Loan 2024

कृषि मंत्रालय के साथी पोर्टल से किसानों को घटिया और नकली बीज की पहचान करना आसान हो जाएगा। कई लोग दुकानों पर नकली बीजों की बिक्री करते हैं इस पोर्टल की मदद से किसान अपने साथ होने वाली धोखाधड़ी से बच पाएंगे। साथी पोर्टल और एप की मदद से किसान बीजों की उत्तम किस्मों का चयन कर पाएंगे। साथी पोर्टल व एप का अर्थ है सीड ट्रेसेबिलिटी आथेंटिकेशन व होलिस्टिक इन्वेंटरी। पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन में आपको और भी कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। इसकी मदद से वैध लाइसेंस वाले विक्रेता ही पंजीकृत किसानों को प्रमाणित बीज की बिक्री कर सकते हैं।

खराब बीजों की वजह से पैदावार पर पड़ता है बुरा प्रभाव

जब किसान अपने खेतों में घटिया बीजों का इस्तेमाल करते हैं तो इसका सीधा असर पैदावार पर भी पड़ता है। इससे किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पाता। किसानों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है और उनकी मेहनत और समय की भी बर्बादी होती है। इस वजह से कृषि विभाग ने इस तरह की व्यवस्था को बनाया है। इस वजह से किसानों के खेतों तक खराब बीज नहीं पहुंचेंगे।

Ayushman Card Beneficiary List 2024

साथी पोर्टल 2024 का लाभ

  • किसान आसानी से उच्च गुणवत्ता के बीजों की पहचान कर सकते हैं।
  • QR की सहायता से किसान बीजों की गुणवत्ता के बारे में जांच कर सकते हैं।
  • किसानों के खेतों तक अच्छी के क्वालिटी के बीज पहुंचेंगे।
  • खेतों में अच्छे बीजों की बुबाई करने से किसानों की फसल उपज में बढ़ोतरी होगी।
  • किसानों की फसल का नुकसान होने से बचेगा जिससे उन्हें आर्थिक हानि नहीं होगी।

कृषि मंत्रालय ने कहा है कि यह एप किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इस पोर्टल और एप की वजह से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिलना सुनिश्चित हो जायेंगे। इससे फसल की उपज में भी वृद्धि होगी। मंत्रालय के अनुसार यदि किसानों के पास अच्छी गुणवत्ता वाले बीज पहुँचने लगे तो उनकी उपज में कम से कम 20 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

इस प्रणाली में बीजों को कुल 7 स्तर पर परीक्षण के दौर से गुजरना पड़ेगा। अनुसंधान संगठन बीज प्रमाणन लाइसेंस कैटलाग डीलर से किसान की बिक्री किसान पंजीकरण और बीज प्रत्यक्ष लाभ को सम्मिलित किया गया है। कृषि मंत्रालय के अनुसार सरकार का यह कदम कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon